मोदी शाशनकाल में तानाशाही पेशा बन गया हैं: राहुल गाँधी  

Team Suno Neta Wednesday 19th of September 2018 10:23 AM
(0) (0)

राहुल गाँधी 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी में बुधवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शाशनकाल में तानाशाही एक पेशा बन गया हैं। गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को राजनीतिक उत्पीड़न के रूप में याद रखेंगे।
 
छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पिटे जाने की घटना को ट्विटर पर एक वीडियो के साथ अपलोड करते हुए राहुल ने यह कहा:

विपक्षी दल ने दावा किया है की कांग्रेस के कार्यकर्ता नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे लेकिन उन्हें पुलिस द्वारा क्रूरता से पीटा गया था। परन्तु एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ASP) नीरज चंद्रकर ने दावा किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के अंदर कचरा फेंका और महिला पुलिसकर्मी के साथ बतमीज़ी भी की थी।

ASP ने कहा है की कम से कम 52 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और 7 घायल हैं।



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले