विजय माल्या के बयान के बाद राहुल गाँधी ने कहा अरुण जेटली दे इस्तफ़ा, हो जांच  

Team Suno Neta Thursday 13th of September 2018 05:20 PM
(0) (0)

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि संसद में अरुण जेटली के साथ उनकी बैठक में विजय माल्या के भागने की परिकल्पना पर चर्चा की गई थी।

गाँधी ने एक न्यूज़ कांफ्रेंस में सवाल उठाते हुए कहा माल्या को देश से भागने में क्या जेटली ने अनुमति दी थी या प्रधानमंत्री के आदेश पर यह कार्य किया था? गाँधी आगे यह भी कहा: “माल्या देश छोड़ कर गए तो जेटली ने उन्हे रोका क्यों नहीं था, यह सब उनकी मिली भगत है वित्त मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा।”

विजय माल्या ने बुधवार को दावा किया था कि वह लंदन जाने से पहले वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिले थे। लेकिन अरुण जेटली माल्या के बातों को गलत बताया था।

इसी बात पर राहुल गाँधी ने कहा कांग्रेस के नेता पी एल पुनिया ने संसद केंद्रीय हॉल में जेटली और माल्या को 10–15 मिनट बात करते देखा था। गाँधी के बगल में बैठकर पुनिया ने कहा कि मार्च 1, 2016 को वह माल्या और जेटली को संसद के केंद्रीय हॉल के बगल में खड़े होकर बातजीत करते देखा था। इसे साबित करने के लिए संसद के केंद्रीय हॉल की cctv फुटेज की जांच कि जाए। पुनिया ने आगे यह भी कहा कि अगर वह गलत साबित हुए तो वह “राजनीती छोड़ देंगे”।

इससे पहले बुधवार को गाँधी ने यह ट्वीट किया था:


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले