प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी की तुलना दुर्योधन से की, अमित शाह ने कहा ‘23 मई को पता चलेगा अर्जुन कौन हैं’ 

Team Suno Neta Tuesday 7th of May 2019 07:39 PM
(54) (21)

प्रियंका गांधी (बाएं) और अमित शाह

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना महाभारत के चरित्र दुर्योधन से की। उन्होंने कहा कि "दुर्योधन में बहुत अहंकार था और यह उसके पतन का प्रमुख कारण था। इसी तरह मोदी को भी अहंकार है, इसलिए लोकसभा चुनाव में उनका पतन सुनिश्चित है।"

प्रियंका ने मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “देश ने अहंकार को कभी माफ़ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवन कृष्णा उन्हें समझने गए तो उनको दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। दिनकर जी की पंक्तियाँ हैं: ‘जब नाश मनुज पर छाता हैं, पहले विवेक मर जाता हैं।’”  

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा के नेता अपने चुनाव प्रचार में कभी नहीं कहते कि उन्होंने अपने वादे पूरे किए या नहीं। वे शहीदों या मेरे परिवार के शहीद (राजीव गांधी) के नाम पर वोट मांगते हैं।”

प्रियंका गांधी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अमित शाह ने कहा, “प्रियंका जी, यह लोकतंत्र है, कोई भी दुर्योधन नहीं बनता है क्योंकि आपने उन्हें बुलाया है। हम 23 मई को पता लगाएंगे कि दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है।”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले