प्रकाश राज ने कहा ‘मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहता बल्कि लोगों की आवाज बनना चाहता हूं’ 

Team Suno Neta Saturday 19th of January 2019 11:16 AM
(0) (0)

प्रकाश राज 

अभिनेता प्रकाश राज ने शुक्रवार को राजनीतिक पार्टियों पर ईमानदार न होने का आरोप लगाया। उन्होंने बेंगलुरु-मध्य लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बैंगलोर में एक न्यूज कांफ्रेस में बोलते हुए प्रकाश ने कहा, “मैं कभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होउंगा। मैं लोगों की आवाज बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में तीन महीने से ज्यादा नहीं रह सकते है।’’

उन्होंने कहा कोई भी सांसद जो एक पार्टी के लिए खड़ा है उसे लाखों वोट मिलते हैं। जब वह दिल्ली जाते हैं तो वह अपनी पार्टी के लिए एक वोट बन जाते हैं। इसलिए मैंने तर्कसंगत आवाज़ बनने के लिए स्वतंत्र होने का फैसला किया है। बेंगलुरु मध्य सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र में पले बढ़े है और यहा के मतदाता धर्मनिरपेक्ष प्रवृत्ति के हैं। बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के पी सी मोहन सांसद हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले