राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने कहा ‘मोदी मे संसद में आने और राफेल पर जवाब देने की हिम्मत नहीं है’ 

Team Suno Neta Wednesday 2nd of January 2019 03:52 PM
(0) (0)

राहुल गांधी

बुधवार को सरकार और कांग्रेस के बीच लोकसभा में टकराव हुआ। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए और उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पास जवाब देने के लिए ‘हिम्मत नहीं है।’

लोकसभा में राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर बहस करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री 95 मिनट का निश्चित किया हुआ साक्षात्कार दे सकते हैं लेकिन संसद में आने और राफेल पर सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। मंगलवार को PM अपने साक्षात्कार में डरे और थके हुए लग रहे थे। राहुल ने कहा कि राफेल सौदे पर देश आपसे सवाल कर रहा है।

राहुल ने कहा कि वायु सेना द्वारा आठ साल काम करने के बाद राफेल विमान को चुना गया था। जब 126 विमान चाहिए थे तो इसे 36 विमानों में क्यों बदला गया? किसने वायु सेना की आवश्यकता को 126 से 36 तक बदल दिया? क्या वायु सेना ने सरकार को बताया कि हमें 126 नहीं चाहिए? फिर भारत में एक भी विमान क्यों नहीं उतरा?

गांधी ने राफेल पर एक ऑडियो टेप चलाने का भी अनुरोध किया जिसमें कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास राफेल जेट सौदे से संबंधित फाइलें “उनके बेडरूम में” थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने बार-बार पूछा कि क्या वह इसे प्रमाणित करने के लिए तैयार हैं फिर राहुल ने कहा कि लगता है आप घबरा गए हैं।

कांग्रेस ने दावा किया है कि पर्रिकर जो राफेल सौदे पर हस्ताक्षर करने के दौरान रक्षा मंत्री थे। उन्होनें गोवा कैबिनेट की एक बैठक में कहा था कि कोई भी उन्हें हटा नहीं सकता है क्योंकि “सभी राफेल कागजात मेरे फ्लैट में हैं।’’

राहुल गांधी की बातों का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि यह देश के लिए एक त्रासदी है कि सबसे बड़ी  पार्टी का नेतृत्व आज एक सज्जन व्यक्ति कर रहा है जिसे समझ ही नहीं है कि लड़ाकू विमान क्या है। जेटली ने कांग्रेस प्रमुख पर झूठ बोलने और अगस्ता वेस्टलैंड सौदे और नेशनल हेराल्ड मामले मे पार्टी पर हमला करने का आरोप लगाया।

जेटली ने राफेल पर बहस करने के लिए कांग्रेस को चुनौती दी और कहा, “यह आदमी बार-बार झूठ बोलता है। उसने एक टेप के साथ खेलने की कोशिश की जो कि उसकी पार्टी द्वारा निर्मित है।’’ जेटली ने यूपीए सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। सदन की कार्यवाही को कई बार स्थगित किया गया।

 


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले