SP-BSP की दोस्ती पर शिवपाल यादव ने कहा ‘मेरे बिना अधूरा है यह गठबंधन’
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने एक बयान मे कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन उनके बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही BJP को चुनाव में हरा सकते हैं। शनिवार को UP में समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन को आगे बढ़ाते हुए दोनों पार्टियों के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समझौता हुआ। दोनों पार्टियों ने UP की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। दो सीटें पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के लिए छोड़ी गई हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की सीटों को भी छोड़ा गया है।
SP और BSP इस गठबंधन से कांग्रेस और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को भी बाहर रखा गया है। शिवपाल यादव से SP-BSP गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना अधूरा है। चुनाव में बीजेपी को सिर्फ सेक्युलर मोर्चा ही मात दे सकता है।
पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे तो SP और BSP को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में BJP ने उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 71 सीटों और NDA के सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हाल ही में शिवपाल यादव ने SP से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई है। बाद मे उन्होंने सूबे में बीजेपी को हराने के लिए सेक्युलर मोर्चा बनाने का भी ऐलान किया था।
अपना कमेंट यहाँ डाले