S-400 सौदे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा, ‘भारत स्वतंत्र नीति का पालन करता है’ 

Team Suno Neta Monday 8th of October 2018 10:18 AM
(0) (0)


सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित जनरल केवी कृष्णराव के लेकचर में कहा कि, “भारत स्वतंत्र नीति का पालनकरता है।”

रूस के साथ हुई S-400 सौदे पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका जताते हुए रावत ने कहा : “भारत रूस से कामोव हेलिकॉप्टर और दूसरे हथियारभी लेने के इच्छुक है।” शुक्रवार को भारत और रूस ने S-400 ट्रायंफ एयर डिफेंस सिस्टम की अरबों की डील पर हस्ताक्षर की है।

नई दिल्ली और मॉस्को ने अमेरिका की चेतावनी के बावजूद यह सौदा किया है जिसमे अमेरिका ने उस देश के खिलाफ दंडात्मक पाबंदियां लगानेको कहा है जो रूस के साथ “अहम व्यापारिक सौदा” करेगा।

अमेरिका के “काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट” (CAATSA) के तहत प्रतिबंध लगने का डर है। इस कानून का लक्ष्य रूस, ईरानऔर उत्तर कोरिया का मुकाबला करना है।

रावत ने आगे कहा: “जब रूसियों ने अमेरिकी प्रतिबंधों के बारे में पूछा, तो मेरा जवाब था, 'हाँ, हम सराहना करते हैं कि हमारे ऊपर प्रतिबंध होसकते हैं, लेकिन हम एक स्वतंत्र नीति का पालन करते हैं और अपने हित में यह करते भी रहेंगे।’”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले