#MeToo पर बोले राहुल गांधी: ‘समय आ गया है हर एक व्यक्ति महिलाओं के साथ सम्मान और मर्यादा से पेश आए’ 

Team Suno Neta Friday 12th of October 2018 01:05 PM
(0) (0)

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आएं। 

गांधी ने ट्वीट कर कहा: “अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति महिलाओं के साथ सम्मान और मर्यादा के साथ पेश आए। मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं करने वालों के लिए अब जगह खत्म हो रही है। उन्होंने कहा: बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा।”

भारत में #MeToo अभियान जोर पकड़ रहा है। इस अभियान से अब तक कई महिलाएं अपने साथ हुए गलत आचरण के बारे में खुलकर बोल चुकी हैं। भाजपा में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले