नरेंद्र मोदी ने कहा ‘कांग्रेस लॉलीपॉप की फैक्ट्री है’ 

Team Suno Neta Sunday 30th of December 2018 11:10 AM
(0) (0)

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस लॉलीपॉप की फैक्ट्री है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को भी उन्होंने कर्नाटक में कर्ज माफी के वादों को पूरा नहीं करने पर पार्टी पर हमला किया था और इसे किसानों के लिए बड़ा मजाक करार दिया था।

किसानों को गुमराह करने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ अपने हमलें जारी रखते हुए नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कुछ राज्यों में कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन उन्हें लॉलीपॉप सौंप दिया। गाजीपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कर्नाटक में बहुत कम कर्ज़ माफ किए गए।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकारों को पलट दिया, लेकिन किसानों को अभी भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें यूरिया प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कर्नाटक में भी कांग्रेस ने बैकस्टेज एंट्री की और वहां सरकार स्थापित की। उन्होंने आश्वासन के संदर्भ में लोगों को लॉलीपॉप दिए, और कर्ज माफी का वादा किया लेकिन केवल 800 लोगों का कर्ज़ माफ किया गया। आप इन लॉलीपॉप कंपनियों पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले