असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ‘नरेंद्र मोदी एम जे अकबर को पद से हटाएं’ 

Team Suno Neta Wednesday 10th of October 2018 08:54 PM
(0) (0)

असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुसलिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को एम जे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एम जे अकबर को  केंद्रीय मंत्री परिषद से हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा: “पीएम मोदी जल्द से जल्द एम जे अकबर को पद से हटाएं।”

हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने ट्वीट में कहा: “प्रधानमंत्री कार्यालय अगर सच में बेटी बचाओ में यकीन रखता है तो अपने इस मंत्री को हटाए।”

यौन हिंसा के आरोपों में घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और पूर्व पत्रकार एमजे अकबर से कांग्रेस ने भी इस्तीफे की मांग की है। ओवैसी ने ट्वीट किया “एम जे अकबर शर्म करिए! और आप तीन तलाक विधेयक पर बहस के दौरान संसद में खड़े होकर मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्पीड़न को रोकने की बात करते हैं।”

ओवैसी ने कहा कि पुलिस को एम जे अबकर के खिलाफ आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्रालय को महिलाओं के लिए राष्ट्रीय आयोग का कार्य करना चाहिए।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले