मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा दिल्ली भी भारत का ही हिस्सा है 

Team Suno Neta Tuesday 28th of August 2018 12:24 PM
(0) (0)

मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर कहा है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली शिक्षा सुधार को अंतरराष्ट्रीय प्रेस कवरेज प्राप्त हो रहा है। परन्तु केंद्र में मोदी सर्कार नहीं चाहती हैं कि दिल्ली शिक्षा सुधार अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों तक पहुंचे। 

सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली शिक्षा सुधारों के बारे में बात करने के लिए विश्व शिक्षा सम्मेलन मॉस्को के द्वारा आमंत्रित किया गया था।परन्तु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है, केन्द्र सरकार ने पिछले १० दिनों से इसे "प्रक्रिया के तहत" रखा हैं। उन्होने कहा कि अगर हमारे स्कूलों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलती है, तो यह भारत के लिए गर्व की बात हैं।

आम आदमी पार्टी का ट्विटर हैंडल सिसोदिया के हवाले से मंगलवार को यह ट्वीट किया:


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले