नरभक्षी बाघिन अवनि की हत्या पर मेनका गाँधी ने मामले को मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष उठाने को कहा  

Team Suno Neta Monday 5th of November 2018 12:15 PM
(0) (0)


मृत बाघिन अवनि 

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक नरभक्षी बाघिन "अवनि" की मौत को "भयानक हत्या” बताते हुए, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगांतिवार पर आरोप लगाया है कि यह सब उनके आदेश पर किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह इस मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष उठाएंगी।

मीडिया में दिखाई जाने वाली रिपोर्टों के मुताबिक कथित तौर पर एक नरभक्षी में बदल जाने के बाद बाघिन की हत्या कर दी गई।

मृत बाघिन के लिए न्याय की मांग करते हुए, उन्होंने अपने ट्वीट मे कहा कि “यह अपराध का सीधा मामला नहीं है। लेकिन मैं निश्चित रूप से इस मामले को कानूनी रूप से उठाने जा रहीं हूं। आपराधिक और राजनीतिक रूप से मैं इस मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष दृढ़ता से उठाउंगी।"




अपने बचाव में मुंगांतिवार ने कहा कि “मंत्री और सचिव मुंबई में बैठ कर वन और पशु प्रजातियों की रक्षा नही करते हैं। यह काम किसानों और आदिवासियों द्वारा पहले से किया जाता रहा है।"


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले