ममता बनर्जी ने कहा ‘जब पता था चुनाव से पहले हो सकता है हमला तो सरकार ने क्यों नहीं बरती सावधानी?’ 

Team Suno Neta Tuesday 19th of February 2019 10:37 PM
(26) (8)

 ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले के समय पर संदेह व्यक्त किया और आश्चर्य जताया कि पाकिस्तान ने लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह के कृत्य को अंजाम देने का साहस कैसे जुटाया।

ममता ने कह, “अगर पाकिस्तान के लोगों ने ऐसा किया है तो आपने उन्हें कैसे करने दिया? पिछले पाँच वर्षों में आपने क्या कार्यवाही की है? जब चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। यह घटना क्यों हुई? इतने जवानों की मौत क्यों हुई। इसकी जांच होनी चाहिए। एक जांच की आवश्यकता है और आपको यह साबित करना होगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। जो भी जिम्मेदार होगा उसे जिम्मेदारी लेनी होगी।”

ममता ने कहा कि क्या आपने देखा कि कल अमित शाह ने क्या कहा था? जिम्मेदारी लेने के बजाय वह राजनीति में शामिल हैं। भाजपा और RSS पर हमले के मद्देनजर राज्य भर में हिंसा भड़काने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें रिपोर्ट मिली है कि RSS के कुछ प्रचारक रात में सड़कों पर घूम रहे हैं राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे है। हम राष्ट्रवाद के नाम पर इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी गतिविधियों के शिकार न हों।

उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं प्रशासन से कानून और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती हूं। दक्षिण कश्मीर में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में 40 CRPF जवान मारे गए थे।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले