ममता बनर्जी ने कहा ‘सुप्रीम कोर्ट का आदेश लोगों की और संविधान की जीत’  

Team Suno Neta Tuesday 5th of February 2019 01:11 PM
(19) (12)

ममता बनर्जी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश दिए जाने के बाद CBI कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार को अब गिरफ्तार नहीं कर सकती है। ममता बनर्जी ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि यह यह विपक्ष की जीत है। 

ममता बनर्जी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का आदेश को नैतिक जीत है। मैं राजीव कुमार के लिए दलील नहीं दे रही हूं। मैं इस देश के लाखों लोगों के लिए विनती कर रही हूं। यह बंगाल के लोगों की जीत है। यह हमारे भारत बचाओ अभियान की जीत है। यह हमारी सेनाओं, हमारे लोकतंत्र और हमारे संविधान की जीत है। यह विपक्ष की जीत है।”

उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि राजीव कुमार से तटस्थ स्थान पर पूछताछ की जानी चाहिए। कुमार ने कभी नहीं कहा कि वह उपलब्ध नहीं होंगे। वह एक पारस्परिक स्थान पर मिलना चाहते हैं यदि आप कोई स्पष्टीकरण मांगना चाहते हैं तो आप आ सकते हैं और हम बैठ सकते हैं लेकिन CBI उन्हें गिरफ्तार करने गई थी।

रविवार को CBI बिना किसी सूचना के गुप्त ऑपरेशन पर उनके घर चली गई। अब अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है और हम इसका स्वागत करते हैं। बनर्जी ने NDA सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ हमला शुरू करते हुए कही कि विपक्ष एकजुट है। हम विपक्षी दलों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे साथ खड़े रहे।

गौरतलब है कि रविवार को केंद्र और CBI के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठ गई थी।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले