ममता बनर्जी ने कहा ‘केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के इच्छुक’ 

Team Suno Neta Thursday 14th of February 2019 02:22 PM
(32) (8)

 ममता बनर्जी

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली के बाद दोबारा पूरे विपक्ष को एक साथ लाया गया जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि AAP दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की इच्छुक है। उन्होंने आगे कहा कि यह अब कांग्रेस पर निर्भर है।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए TMC प्रमुख ने कहा, “ चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में कोई भ्रम नहीं है। लोग बहुत स्मार्ट हैं और आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट होंगे।” उनका बयान एक दिन बाद आया जब छह विपक्षी दलों के नेताओं ने NCP प्रमुख शरद पवार के दिल्ली निवास पर मुलाकात की और राष्ट्रीय चुनाव पूर्व गठबंधन के विचार पर चर्चा की।

ममता ने PM मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश का नेता लोगों को विभाजित नहीं कर सकता है। यहां कई नेता हैं। विपक्षी दल 26 या 27 फरवरी को दिल्ली में फिर से मिलेंगे। हम इसे वहां से आगे ले जाएंगे। हम खुद को नहीं बल्कि देश को बचाना चाहते हैं।

ममता ने शारदा चिटफंड की जांच पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चिटफंड ने 1980 के दशक से काम किया है। घोटाले के आरोपियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। आयोग गठित किए गरीब लोगों को 300 करोड़ रुपये लौटाए। चिटफंड की जांच ने हाल ही में CBI और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच गतिरोध पैदा किया था जब CBI को राज्य पुलिस ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के साथ बैठक करने से रोका था। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में CBI और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली की।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले