अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, कहा गंदी राजनीति भारत के पिछड़ेपन का कारण 

Team Suno Neta Wednesday 5th of September 2018 11:01 AM
(0) (0)

अरविन्द केजरीवाल 

आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिये भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की गन्दी राजनीति ही भारत के पिछड़ने का कारण है। केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा 2016 में दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड का भंग करना इसका जीता जागता उदाहरण करार दिया।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड जो की ढाई साल पहले भाजपा ने अपने LG के द्वारा भंग करा दिया था अब उसे फिर से कार्य में लाया जा रहा है। अमनतुल्लाह खान वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त किए गए है।

वक़्फ़ बोर्ड का काम है कि भूमि, भवनों, दुकानों और कब्रिस्तान जैसे 2,000 से अधिक मूल्यवान सम्पति का प्रबंधन और देख रेख करना। वक़्फ़ बोर्ड के भंग होने से सरकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है इससे सिर्फ जनता का नुकसान हुआ है।

केजरीवाल ने बुधवार को एक पेपर कटिंग के साथ ट्वीट करते हुए यह कहा:


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले