अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो के किराया बढ़ाया जाने की बात पर उठाया सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पूरी से कहा है कि जब सारी दुनिया कह रही है कि मेट्रो का किराया घटाना चाहिए तो फिर क्या मेट्रो का किराया बढ़ाना ठीक है?
पूरी ने रविवार को एक बयान दिया था कि दिल्ली के लाचार परिवहन व्यवस्था पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को ध्यान देना चाहिए, लगभग 7,000 बसों की कमी बतायी और कहा कि दुनिया में दिल्ली मेट्रो आज सबसे बड़ी चौथी प्रणाली है। इसी के जवाब में केजरीवाल ने कहा की हम बसें ख़रीदने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने बसों की ख़रीद पर रोक लगा दि हैं। हम स्टे हटवाने की कोशिश कर रहे हैं।
केजरीवाल ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर ट्वीट की:
सर, मेट्रो भी तो हम दिल्ली के लोगों की है ना। क्या मेट्रो का किराया बढ़ना ठीक है? सारी दुनिया कह रही है कि किराया घटना चाहिए तो मान भी जाइए ना
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 7, 2018
हम बसें ख़रीदने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने बसों की ख़रीद पर स्टे लगा दिया है। स्टे हटवाने की कोशिश कर रहे हैं pic.twitter.com/zJ8jlFDRdT
अपना कमेंट यहाँ डाले