हरीश रावत ने कहा ‘कांग्रेस के सत्ता में आते ही बनेगा राम मंदिर’ 

Team Suno Neta Saturday 19th of January 2019 10:16 AM
(0) (0)

हरीश रावत

गुरुवार को पौड़ी गढ़वाल जिले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र मे सत्ता में आती है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा।

रावत ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर कांग्रेस राम मंदिर बनवाएगी। भाजपा मंदिर बनाने में असफल रहेगी। उन्होंने मर्यादा का उल्लंघन किया है। जिन लोगों में नैतिकता और मर्यादा नहीं है वह मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम के भक्त नहीं हो सकते हैं।’’

भाजपा पर कर्नाटक में सरकार को गिरानेकी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जो खेल खेल रही है। उसके लिए उन्हें नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी कर्नाटक में आगामी चुनावों में सभी 27 सीटें जीतेगी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले