गिरिराज सिंह ने कहा ‘ममता बनर्जी एक सुपर नौटंकी मास्टर है’ 

Team Suno Neta Tuesday 5th of February 2019 08:11 PM
(12) (9)

गिरिराज सिंह 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को CBI और कोलकाता पुलिस के बीच गतिरोध पर टिप्पणी करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी “सुपर नौटंकी मास्टर” बताया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज ने कहा, “यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई मुख्यमंत्री एक पुलिस आयुक्त के साथ धरने पर बैठी है। ममता बनर्जी सब जानती है। ममता बनर्जी ने विपक्षी समूहों को झटका देने के लिए यह नाटक किया। वह एक ‘सुपर नौटंकी मास्टर' है।”

रविवार रात को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी CBI के खिलाफ कोलकाता के बीचोबीच मेट्रो सिनेमा के सामने धरने पर बैठ गई थी। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह खुद को CBI के समक्ष उपलब्ध कराएं और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़े मामलों की जांच में CBI के साथ सहयोग करें।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले