गौरव गोगोई ने कहा ‘नागरिकता संशोधन विधेयक को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं भाजपा’ 

Team Suno Neta Wednesday 29th of May 2019 02:19 PM
(24) (6)

गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता और असम के कोलीबोर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद गौरव गोगोई ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नागरिकता संशोधन विधेयक को एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।

गौरव गोगोई जो असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुत्र हैं, ने कहा, “हम नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे के बारे में पहले से ही स्पष्ट हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर कांग्रेस, सरकार बनाती है तो हम इस बिल को हटा देंगे। हालांकि हम सरकार में नहीं हैं तो हम इसका विरोध करने जा रहे हैं। यह बिल भारतीय संविधान के खिलाफ है। यह बिल देश को विभाजित करने के लिए एक राजनीतिक हथियार की तरह है। उन्होंने असम और इसकी बढ़ती आबादी के बारे में नहीं सोचा है।”

उन्होंने राष्ट्रीय सिटिज़न रजिस्टर (NRC) के बारे में गंभीर नहीं होने के लिए केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा, “यह सरकार NRC के बारे में गंभीर नहीं है। बार-बार सुप्रीम कोर्ट बयान दे रहा है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। हम चाहते हैं कि  पूर्ण और अंतिम सटीक एनआरसी जल्द से जल्द लाना चाहिए और उन सभी भारतीयों को जो इसका हिस्सा नहीं हैं, उन्हें इसमें शामिल करना चाहिए।” 

असम में, भाजपा ने 14 में से नौ सीटें जीतीं, राज्य में अपनी 2014 के आंकड़े (सात सीट) को पार कर लिया।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले