कांग्रेस से निष्कासित मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा ‘राहुल गांधी और नवीन पटनायक के बीच है गुप्त गठबंधन’ 

Team Suno Neta Monday 21st of January 2019 10:19 AM
(0) (0)

श्रीकांत जेना

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने राहुल गांधी और नवीन पकिलाफटनायक को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ ऐसे समय में की जब कुछ ही घंटे पहले उन्हें और पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

जेना ने रविवार को भुवनेश्वर मे एक प्रेस कांफ्रेस में कहा, “राहुल गांधी ने यह तय किया है कि ओडिशा का शासन पटनायक परिवार के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक के बीच एक “गुप्त गठबंधन” है।”
जेना ने कहा कि ओडिशा कांग्रेस पर खनन माफिया का नियंत्रण है और राहुल माफिया को बचाने में लगे हुए हैं। हालांकि जेना ने कहा कि खनन माफिया को बचाना कांग्रेस की संस्कृति नहीं रही है लेकिन पहली बार राहुल गांधी ने माफिया को बचाने का निर्णय लिया है।

जेना ने कहा, “वह खनन माफिया और पटनायक परिवार के कुशासन से जनता को मुक्त कराने के लिए काम करेंगे।’’
पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं हूं। मैंने नरसिंह मिश्रा को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की मांग की थी क्योंकि उनके मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संपर्क हैं। मिश्रा चाहते हैं कि उनका बेटा BJD में शामिल हो जाए। पार्टी ने सुंदरगढ़ के विधायक जोगेश सिंह को भी निलंबित कर दिया है। जोगेश सिंह ने निलंबन से पहले नवीन पटनायक को असाधारण राजनीतिज्ञ कहा था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले