दिग्विजय सिंह का शिवराज सिंह चौहान को कटाक्ष, कहा पैसे की भूख ने इंसानियत भुला दी 

Team Suno Neta Thursday 6th of September 2018 12:42 PM
(0) (0)

दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उनके राज्य में हो रहे सरे घोटालों में हिस्सा है। दिग्विजय ने कहा कि मध्य प्रदेश में हो रहे सारे सरकारी काम काज में घोटाला हो रहा है और मुख्यमंत्री चौहान वहां के सारे घोटालों में सीधे सीधे शामिल हैं।

दिग्विजय ने कहा है कि मध्य प्रदेश में हो रहे ई टेंडर के घोटाले में शिवराज ने ऑनलाइन टेंडर देने की प्रक्रिया में कुछ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुँचाया है।

दिग्विजय ने आगे कहा है कि जिस अधिकारी ने इस घोटाले का पर्दाफ़ाश किया है उस अधिकारी को अब डंडित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। चौहान को शर्म आनी चाहिए कि पैसों की भूख में उसने इंसानियत भुला दी है।

दिग्विजय ने गुरूवार को प्रणब धाल सामन्ता का ट्वीट क्वोट करते हुए यह ट्वीट किया:


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले