निर्मला सीतारमन ने कहा ‘राफेल सौदे को लेकर राहुल गाँधी देश और संसद को गुमराह कर रहे हैं’ 

Team Suno Neta Friday 4th of January 2019 06:59 PM
(0) (0)

निर्मला सीतारमन  

लोकसभा में इस समय राफेल डील को लेकर बहस हो रही है। शुक्रवार को सरकार की ओर से संसद में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन राफेल डील से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थी। गौरतलब है कि 2 जनवरी को राहुल गांधी ने राफेल डील पर चर्चा में भाग लिया था और मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे, हालांकि सरकार की ओर से अरुण जेटली ने जवाब भी दिया था।

केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने राफेल मुद्दे पर बहस के दौरान लोकसभा में कहा, “राहुल गांधी की फ्रांस के राष्ट्रपति से जो भी बात हुई, उसकी आधिकारिक प्रति संसद के समक्ष रखी जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने देश और संसद को गुमराह किया है। रक्षा के लिए सौदा करना और रक्षा के नाम पर सौदा करने में फर्क होता है। हम रक्षा के नाम पर सौदा नहीं करते। हम रक्षा के लिए सौदा करते हैं, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता होती है।’’

सीतारमन ने संसद में बताया कि राफेल विमानों की पहली खेप इसी साल सितंबर, 2019 में आ जाएगा, और 36 विमान वर्ष 2022 में आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि राफेल पर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। कांग्रेस ने HAL की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले