चितंबरम ने कहा ‘GST में त्रुटियों के ठीक होने का श्रेय कांग्रेस के वित्तमंत्रियों को जाता है’  

Team Suno Neta Friday 11th of January 2019 02:49 PM
(0) (0)

पी चितंबरम  

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पी चितंबरम ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) में हुए सुधार का श्रेय कांग्रेस शासन काल में रहें वित्तमंत्रियों को देना चाहिए। कांग्रेस के छह राज्य वित्त मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी और समझदारी भरी सलाह से GST परिषद् में सरकार द्वारा की गई त्रुटियों को सुलझा गया।

उन्होंने लिखा, "कल लिया गया निर्णय काफी हद तक कांग्रेस के वित्त मंत्रियों द्वारा की गई पहल के कारण संभव हुआ।" चितंबरम ने बृहस्पति को GST कॉउन्सिल द्वारा किए गए सुधारों के परिप्रेक्ष्य में यह बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के वित्त मंत्रियों की सक्रिय भूमिका के कारण लघु एवं मध्यम क्षेत्र को कुछ राहत मिली है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) की बैठक में GST कॉउंसिल ने कम्पोजीशन स्कीम और GST दायरे को बढ़ा दिया था। GST काउंसिल ने GST के दायरे को बढ़ाते हुए इसे ₹20 लाख से ₹40 लाख कर दिया है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले