चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायणा ने ‘भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा गिरगिट’ बताया 

Team Suno Neta Thursday 13th of September 2018 10:34 AM
(0) (0)

कन्ना लक्ष्मीनारायणा

कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन बनाने पर टीडीपी सुप्रीम चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायणा ने “भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा गिरगिट” बताया है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सत्ता में नायडू समय से बने रहना लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है और जनता को उन्हें अगले चुनावों में नायडू को एक उचित सबक सिखाने की अपील की हैं। उन्होंने तेलुगु देसम पार्टी (TDP) को “तेलुगु डोंगला (डकैत) पार्टी” के रूप में संबोधित किया।

लक्ष्मीनारायणा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा: “जब लोग नायडू भ्रष्टाचार मुक्त समाज और राजनीति में नैतिकता के बारे में व्याख्यान करेंगे तो लोग उनपर हसेंगे। भारतीय राजनैतिक मंच पर भ्रष्टाचार और अनैतिक प्रथाओं में नायडू का कोई तुलना नहीं है। वह इतना लज्जास्पद है कि वह गिरगिट की तुलना में रंगों को भी तेज़ी से बदल सकता है।”

उन्होने आगे कहा: “2014 के चुनाव अभियान के दौरान नायडू को देश के लिए सबसे बड़ी शनि के रूप में बताया है और जनता से अपील की है कि कांग्रेस को बिना किसी भेदभाव के राज्य के विभाजन के लिए एक सबक सिखाएं।”



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले