बिप्लब देब ने कहा ‘राहुल गांधी दे सकते है दुश्मन को राफेल के बारे मे खुफिया जानकारी’ 

Team Suno Neta Saturday 15th of December 2018 07:59 PM
(0) (0)

विप्लब कुमार देब

राफेल लड़ाकू विमानों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने हाल ही में हार का सामना करने वाली भाजपा को राहत की सांस दी है। भाजपा अध्यक्ष और दूसरे मंत्री कांग्रेस पर तीखे प्रहार कर रहे हैं। अपने अनोखे बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वे राफेल सौदे पर कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे है।

उनका कहना है कि कहीं वे राफेल सौदे की जानकारी दुश्मन मुल्क को तो नहीं देना चाहते है। विप्लब ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दुश्मन मुल्क के सहयोगी है।” उन्होने आशंका जताई है कि राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

देब ने कहा कि हो सकता है कि राहुल गांधी भारत के दुश्मनों की मदद के लिए ऐसा कर रहे हों। इसकी जांच की जानी चाहिए।

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने फैसला सुना दिया है। राफेल सौदे में किसी प्रकार का घोटाला या पक्षपात नहीं हुआ है।

कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि वह महालेखा परीक्षक (CAG) को तलब करने का दबाव बनाएंगे और उनसे पूछेंगे कि कब CAG की रिपोर्ट पेश की गई और कब PAC ने उसकी जांच की।

खड़गे ने कहा सरकार ने अदालत में झूठ बोला कि कैग रिपोर्ट को सदन और PAC में पेश किया गया है। उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि पीएसी ने इसकी जांच की है। रिपोर्ट सार्वजनिक है। कहां है? किसी को नही पता है। खड़गे ने कहा कि वे PAC के सदस्यों के समक्ष इस मामले को रखूंगा।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले