बंगाली कवि सृजात बंदोपाध्याय ने कहा ‘देश मे असहिष्णुता फैल रही है’ 

Team Suno Neta Monday 14th of January 2019 10:14 AM
(0) (0)

सृजात बंदोपाध्याय

शनिवार को सिल्चर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेन पहुंचे बांग्ला कवि सृजात बंदोपाध्याय ने अपने भाषण में कहा कि मैं अपने देश में असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। देश में असहिष्णुता फैल रही है। उन्हें वहा एक कार्यक्रम मे उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था।

सृजात ने कहा, “असहिष्णुता फैल रही है और मैं अपने देश में असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। हमारे जैसे लोगों को बोलने की कोई स्वतंत्रता नहीं है। बोलने वालो पर कुल्हाड़ी पड़ रही है। मेरे राज्य में मैं सुरक्षित हूं लेकिन अक्सर हमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गायन के लिए बाहर जाना पड़ता है। मुझे राहत है कि मैं सुरक्षित रूप से वापस आ गया। पिछले साढ़े चार साल से देश में हिंदुत्ववादी ताकतें स्वतंत्र विचारकों और बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही हैं। वे नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोगों के एक समूह ने उनसे कविता के बारे में सवाल किया जो उन्होंने दो साल पहले लिखी थी। मार्च 2017 में सृजात की एक कविता ‘अभिशाप’ विवादित थी। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज की गईं और धमकियां भी दी गई। सृजात ने कहा कि मुझे लगा यह बहुत लंबा समय है। अब तक यह मुद्दा खत्म हो गया होगा। बाद में लोगों ने होटल में तोड़फोड़ और नारे भी लगाए। बाद में उन्हें असम पुलिसकर्मियों ने बचाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बाद में फोन करके उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले