अरुण जेटली ने कहा ‘CAG का राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के निष्कर्षों से कोई संबंध नही’ 

Team Suno Neta Monday 17th of December 2018 10:30 AM
(0) (0)

अरुण जेटली 

सुप्रीम कोर्ट के राफेल पर फैसले के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को अपने एक ब्लॉग में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया, “नियंत्रक और लेखा परीक्षक (CAG) का राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के निष्कर्षों से कोई संबंध नही है।’’ जेटली ने विपक्षी पार्टी को ‘बैड लूज़र’ (अपनी हार को स्वीकार ना करने वाले) कहते हुए कहा कि ये लोग अब और झूठ का निर्माण कर रहे हैं।

फेसबुक पर अपने ब्लॉग में, जेटली ने लिखा: “CAG समीक्षा मे प्रक्रिया, मूल्य निर्धारण और ऑफ़सेट आपूर्तिकर्ताओं का कोई संबंध नहीं है। लेकिन विपक्षी कभी सच को स्वीकार नहीं करेंगे। जेटली ने कहा कि कई झूठ बोलने में असफल होने के बाद अब ये लोग कोर्ट के निर्णय पर ही सवाल उठा रहे है। कांग्रेस अब इस बारे में और झूठ बोल रही है।’’

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे मे सभी चार याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें अदालत से निगरानी की मांग की गयी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि निर्णय लेने के लिए उन्हें प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई मौका नहीं मिला।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले