अनंत कुमार हेगड़े ने कहा ‘अगर कोई हिंदू लड़की को छुता है तो उसके हाथ काट देने चाहिए’ 

Team Suno Neta Monday 28th of January 2019 11:09 AM
(43) (21)

अनंत कुमार हेगड़े

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को एक जनसभा में सांप्रदायिकता भड़काने वाले कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वो हाथ नहीं बचना चाहिए।  

कर्नाटक के कोडागु इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा, “हमें अपने समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से विचार करना होगा। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए अगर कोई हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वो हाथ नहीं बचना चाहिए।”

हेगड़े ने कहा कि शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा था कि उन्होंने यह ताजमहल राजा जयसिम्हा से खरीदा था। यह पहले एक शिव मंदिर हुआ करता था तेजो महालय जिसका निर्माण राजा परमतीर्थ ने करवाया था। इसके बाद तेजो महालय ताजमहल बन गया।

उन्होंने कहा कि हम सोते रहेंगे तो हमारे अधिकतर घरों को मस्जिद कहा जाने लगेगा। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह के नाम से बुलाया जाएगा और सीता बीबी बन जाएंगी। इससे पहले हेगड़े ने सबरीमाला मुद्दे पर केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि केरल सरकार जनता की आस्था को ठेस पहुंचाए बिना इस मामले को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने में पूरी तरह विफल रही है। यह हिंदू लोगों के साथ अन्याय है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले