अमित शाह ने कहा ‘बंगाल में TMC के लिए निर्णायक साबित होगा 2019 लोकसभा चुनाव’  

Team Suno Neta Wednesday 23rd of January 2019 01:45 PM
(356) (19)

अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बजाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित होंगे और उन्होंने चेतावनी दी कि भगवा पार्टी एक एक इंच के लिए लड़ाई लड़ेगी। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य की 42 में से 23 सीटें जीतने का आग्रह किया।

मंगलवार को मालदा जिले में आयोजित एक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शाह ने कहा, “2019 का चुनाव बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह राज्य में लोकतंत्र की स्थापना के लिए चुनाव है। यह तय करेगा कि क्या होगा? TMC शासन जारी रहेगा या नहीं।”

TMC पर धांधली करने और विपक्षी उम्मीदवारों को अपने नामांकन वापस लेने के लिए धमकी देने पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा यह चुनाव पंचायत चुनावों की तरह नहीं होगा। केंद्रीय बल मतदान केंद्रों की रखवाली करेंगे। पंचायत चुनाव में भगवा पार्टी ने TMC के बाद सबसे अधिक सीटें जीती थी लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी अपनी बढ़त बढ़ाने में सफल रही। 19 जनवरी को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ‘यूनाइटेड इंडिया’ की रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाह ने कहा कि इतने सारे नेता थे लेकिन किसी ने भी एक बार भी ‘भारत माता की जय’ नही बोला।

राज्य सरकार ने मरम्मत कार्यों का हवाला देते हुए मालदा हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर को उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले