प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश के बाद मोदी ने वंशवादी राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना 

Team Suno Neta Thursday 24th of January 2019 02:06 PM
(0) (0)

 नरेंद्र मोदी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में वंशवादी राजनीति को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। गांधी-नेहरू परिवार से प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के कुछ ही घंटों बाद ही मोदी का यह बयान आया है। हालांकि मोदी ने परोक्ष रूप से प्रियंका गाँधी का नाम ले कर सम्बोधित नही किया।

महाराष्ट्र में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भाजपा की बात आती है तो एक व्यक्ति या एक परिवार के विचार के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाता है।

PM मोदी ने कहा, “भाजपा की नसों में लोकतंत्र का खून बहता चलता है यही कारण है कि देश के लोग पार्टी के करीब महसूस करते हैं।” प्रियंका गांधी के एक संदर्भ में मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता जो चाहते हैं, उसके आधार पर निर्णय लिया जाता है। मोदी के बयान से जाहिर है कि उन्होने प्रियंका गाँधी के राजनीति में उतरने को लेकर तंज़ कसा है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले