2019 लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने 'कांग्रेस को दिया उत्तर प्रदेश में दो सीटों का न्योता' 

Team Suno Neta Friday 11th of January 2019 08:42 PM
(0) (0)

अखिलेश यादव

UP मे SP और BSP के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दो सीटों का न्योता दिया है। कड़वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में SP प्रमुख अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखा जाएगा पर उन्हें दो सीटें मिलेंगी।

अखिलेश ने कहा, “अमेठी और रायबरेली हम हमेशा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दो सीटें दे सकते हैं।’’ अखिलेश यादव और BSP प्रमुख मायावती ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दोनों सीटें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास हैं।

कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि मैं इस के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि पहले हमें SP और BSP के गठबंधन को मजबूत करने की आवश्यकता है। कांग्रेस हमारे साथ है या नहीं इस पर कहना मुश्किल है।

SP और BSP दोनों के बीच कुछ समय से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। इसी को लेकर शनिवार को अखिलेश और मायावती ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है। दोनों पार्टी भाजपा को हराने के लिए 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की घोषणा करेंगी।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले